तीन मेडीकल स्टोर के लायसेंस निरस्त

सीहोर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले की 5 मेडिकल दुकानों पर अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई है. 3 मेडिकल दुकानों मेसर्स राजा मेडिकल भैरूंदा, मेसर्स विजासन मेडिकल रेहटी, मेसर्स सोनम मेडिकल मालीबाया के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं तथा दुआ मेडिकल श्यामपुर एवं माहेश्वरी मेडिकल सीहोर के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. जांच दल द्वारा अनियमिततापाए जाने पर इन मेडिकल दुकानों को नोटिस जारी किया गया था और जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे. इन मेडिकलों द्वारा इस संबंध में कोई जबाव प्रस्तुत नही किया गया और क्रय-विक्रय रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नही किया गया था.

 

Next Post

ड्यूटी के दौरान गार्ड को सीने-हाथ में उठा दर्द, मौत

Thu Nov 27 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना आईटी पार्क बरगी हिल्स मेें सिक्योरिटी गार्ड को बुधवार दोपहर अचानक सीने और हाथ में दर्द उठा। आनन-फानन में गार्ड को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नीरज चडार 19 वर्ष ने सूचना दी कि मोहनलाल चडार […]

You May Like