जबलपुर: सिहोरा जिला बनाओ आंदोलन में बुधवार को शामिल प्रदर्शनकारियों ने जल्दबाजी में पुतले में पेट्रोल डाला था जिसके छींटे आस-पास खडे कई व्यक्तियों के ऊपर पड़ गए थे। इसके बाद एकदम से पुतले में आग भभक उठी थी। आग लगने से आस-पास खडे लोग जिनके ऊपर पेट्रोल के छींटे आये हुये थे उनके शरीर पर आग लगते-लगते रह गई जिससे जान-माल का खतरा टल गया था। इस मामले में सिहोरा पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक सिहोरा थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अमृत गिरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार को ड्यूटी झंडा बाजार सिहोरा में लक्ष्य जिला आंदोलन समिति की रैली में लगी थी। साढ़े चार बजे आंदोलन में सम्मिलित व्यक्तियों द्वारा कटरा मोहल्ला से काल भैरव चौक तरफ वाहन रैली निकाली जा रही थी। जैसी ही रैली का अगला हिस्सा झंडा बाजार पहुंचा तो वहां राजेश चौबे, अकरम खान, मुकेश जानवानी, शंकर वंशकार, अनिल जैन एवं अन्य के द्वारा झंडा बाजार चौक पर एक पुतला अचानक बीच चौक में पकडकर उसमें प्लास्टिक की बा टल से पेट्रोल जैसा पदार्थ पुतले में जल्दी-जल्दी डालने लगे।
जल्दबाजी में पुतले में पेट्रोल डालते समय उसके छींटे आस-पास खडे अन्य व्यक्तियों के ऊपर भी जा रहे थे इसके बाद उक्त व्यक्तियों द्वारा एकदम से पुतले में आग लगा दिये जिससे आग भभक गई और पुतला जलने लगा। आग लगने से आस-पास खडे लोग जिनके ऊपर पेट्रोल के छींटे आये हुये थे उनके शरीर पर आग लगते-लगते रह गई जिससे जान-माल का खतरा टल गया।
मैने उपरोक्त व्यक्तियों को पुतले में आग लगाने से रोका किन्तु वह लोग नहीं माने और मेरे कार्य में व्यवधान उत्पन्न किये। राजेश चौबे, अकरम खान, मुकेश जानवानी, शंकर वंशकार, अनिल जैन एवं अन्य रैली में सम्मलित लोगों के द्वारा ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल को लापरवाहीपूर्वक अन्य व्यक्तियो के जान को खतरे में डालकर पुतले में छिडक़कर उसमें आग लगाते हुये उपेक्षापूर्ण कार्य किया गया है एवं शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न की गई।
