बी.सी.ए. अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, 112 छात्र हुए पास

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा बी.सी.ए. अंतिम वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा के अंतिम प्रश्न पत्र की परीक्षा 16 मई को सुबह पाली में समाप्त हुई थी। बी.सी.ए. अंतिम वर्ष 2026 परीक्षा में कुल 117 परीक्षार्थी में से 112 उत्तीर्ण हुए एवं परीक्षा परिणाम लगभग 96 प्रतिशत रहा। इस प्रकार इस सत्र में परीक्षा समाप्ति के तीसरे दिन प्रथम परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.के. दुबे एवं सहायक कुलसचिव ज्योति खराड़ी सहित परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में संलग्न पूरी टीम को बधाई दी है।

Next Post

जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: निगमायुक्त 

Mon May 18 , 2026
जबलपुर। नगर निगम के द्वारा कराए जा रहे कार्यों को गति देने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सोमवार को पांच प्रमुख विभागों की बारी-बारी से सघन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की […]

You May Like