पंचांग 20 अगस्त 2025 :-
रा.मि. 29 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण द्वादशी बुधवासरे दिन 2/2, पुनर्वसु नक्षत्रे रात 1/34, सिद्धि योगे रात 8/18, तैतिल करणे सू.उ. 5/36 सू.अ. 6/24, चन्द्रचार मिथुन रात 7/46 से कर्क, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
———————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 20 अगस्त 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचारों की प्राप्ति होगी. सुख प्राप्त होगा. नवीन मित्र से भेंट होगी. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी. वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा. व्यर्थ के वाद विवाद एवं मतभेद बढेंगे.
मेष ओर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है. शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा का योग है. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.
———————————————————–
आज का भविष्य- बुधवार 20 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर, अच्छे संस्कारों और विचारों का होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. बचपन में ज्वर, अतिसार, निमोनिया, आदि से तकलीफ होगी. किसी विशेष विज्ञान कला आदि का ज्ञाता होगा. किसी के दबाव में आकर काम नहीं करेगा.
———————————————————–
मेष- लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसी समारोह में शामिल होंगे. घरेलू वातावरण सुखद एवं आनन्ददायक रहेगा. व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा.
वृषभ- विद्यार्थी वर्ग के लिये समय अच्छा है. उन्नति के अवसर मिलेंगे. शारीरिक कष्ट एवं कार्य की व्यस्तता रहेगी. खानपान आदि में सतर्कता रखें. नये कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
मिथुन- रूखे व्यवहार से करीबी नाराज होंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. आध्यात्मिक कार्यो में उत्साह बना रहेगा. भाईयों की मदद मिलेगी. आत्मीयता बढेगी.
कर्क- कार्यक्षेत्र में किये गये बदलाव का अच्छा लाभ मिलेगा. सुख सुविधा पर खर्च होगा. राजकीय कार्यो नौकरी आदि में व्यस्तता रहेगी. महिला जाति की सलाह लेना हितकर रहेगा.
सिंह- आयात निर्यात के कार्य में अच्छे लाभ की संभावना है. आय के साधनों में वृद्धि होगी. किये गये कार्य का लाभ प्राप्त होगा. पारिवारिक कार्य संतोषप्रद रहेगा.
कन्या- मेहनत के अनुकूल लाभ मिलना मुश्किल है, अध्ययन, कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. खर्च की अधिकता रहेगी, पारिवारिक कार्यो पर ध्यान देना अति आवश्यक है.
तुला- बुजुर्गो के मार्गदर्शन से अच्छी सफलता मिलेगी, अहंकार, मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी. कामकाज में उत्साह बना रहेगा. दौड़धूप से बचना चाहिये.
वृश्चिक- जल्दबाजी में लाभदायक योजना का फायदा कम मिलेगा. अधिक भरोसे से बचें. कौटुम्बिक सुख मिलेगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह लेना उपयोगी रहेगा.
धनु- अटके कार्य मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे. पुराने मामले सुलझेंगे. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कोई भी कामकाज कल पर न टालें. परिश्रम अधिक होगा.
मकर- जनहित को ध्यान में रखकर निर्णय करें. प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी. प्रापर्टी के कार्यो में सावधानी रखें. किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी.
कुम्भ- कार्य क्षेत्र में बर्चस्व बढेगा. मित्रों से किया गया वादा पूरा नहीं होगा. विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक एवं व्यापारिक कामकाज पूरा होगा.
मीन- सामाजिक जीवन में खास पहचान बनेगी. धार्मिक यात्रा संभव है. मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी. निजी पुरूषार्थ रहेगा. विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकता है.
———————————————————–
व्यापार भविष्य
भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला, घी, मॅूगफली, तेल, गुड़, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. रूई, कपास, सूत लकडी, से बनी वस्तुओं में वृद्धि होगी. भाग्यांक 3721 है.
———————————————————–
