
रीवा।जिले में एक जून से अब तक 747.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में 4 सितम्बर को 4.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन सर्वाधिक 15 मिलीमीटर वर्षा सेमरिया तहसील में दर्ज की गई. इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 1020 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 756.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 1129 मिलीमीटर, सिरमौर में 648.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 572 मिलीमीटर, सेमरिया में 668 मिलीमीटर, मनगवां में 699 मिलीमीटर तथा जवा में 487 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. गतवर्ष इसी अवधि में 468.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है.
