खूनी संघर्ष : सिंगरौली में दो पक्षों में मारपीट, रीवा में 1 की मौत 3 घायल

सिंगरौली: जिले जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पति पत्नी और पुत्र सहित देवर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायलों में पति की जहां रीवा में उपचार के दौरान मौत हो गई तो वहीं देवर को सिंगरौली के ही ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, वही पत्नी और पुत्र की हालत सामान्य है।घटना जिले के बरगवां थाना क्षेत्र कसर गाव की है, जहां सरकारी जमीन में कब्जे को लेकर दो मुस्लिम परिवारों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

घटना के संबंध में घायल महिला रब्बन निशा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर के बगल में स्थित सरकारी जमीन में पहले से उनका कब्जा था, जिस पर स्थानीय निवासी हाजिल का परिवार कब्जा करना चाहता था और इसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद हाज़िल सहित उसके परिवारजनों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी 10 की संख्या में थे जिन्होंने लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया, जिस दौरान महिला सहित उसके पति महताब और पुत्र सहित देवर शहादत अली घायल हो गए।मारपीट की इस घटना में महताब आलम की जहां रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई तो वहीं शहादत अली का उपचार सिंगरौली के ही ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।

Next Post

जयंत सागर महाराज का चातुर्मास 

Wed Jul 16 , 2025
टीकमगढ़। पारसनाथ दिगंबर जैन बाजार मंदिर में मुनि सौम्य सागर और मुनि जयंत सागर महाराज का चातुर्मास प्रारंभ हुआ है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे जैन समाज द्वारा मंगल कलश की स्थापना की गई। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने चातुर्मास के महत्व को समझाया। जैन साधु इस […]

You May Like