
ओंकारेश्वर। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के ओंकार प्रसादालय के कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय दिया।
बिहार के गया जिले के शेरघाटी निवासी आशा अग्रवाल परिवार सहित प्रसादालय में भोजन करने आई थीं। उनका 57 हजार रुपये का वीवो मोबाइल छूट गया था।
एक घंटे बाद लौटने पर टिकट काउंटर से जानकारी लेकर मोबाइल उन्हें लौटा दिया गया। मोबाइल पाकर श्रद्धालु ने कर्मचारियों का आभार जताया।
