मुल्डर दक्षिण अफ्रीका के लिए तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

बुलवायो 07 जुलाई (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर ने टेस्ट क्रिकेट का इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाते हुए 334 गेंदों पर नाबाद 367 रनों की पारी खेलकर रिकार्ड बनाया।
मुल्डर ने इस पारी में 49 चौके चार चार छक्के लगाते हुए 109.88 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 367 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बनने की उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले हाशीम अमला ने 2012 में नाबाद 311 रन बनाए थे। हालांकि वह ब्रायन लारा के नाबाद 400 रन के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।
उन्होंने 297 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया। उन्होंने दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक बनाया। पहले नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 2008 में दखिण अफ्रीका के खिलाफ 278 गेंदों में तिहरा शतक बनाया था।
लंच से पहले मुल्डर लैन हटन के 364 और गैरी सोबर्स के नाबाद 365 को पार कर गए। इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास में शीर्ष पांच व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों शूमार हो गए। उनसे ऊपर सिर्फ महेला जयवर्धने (374), ब्रायन लारा (375), मैथ्यू हेडन (380) और ब्रायन लारा (नाबाद 400) हैं।

Next Post

महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे पृथ्वी शॉ

Mon Jul 7 , 2025
मुम्बई 07 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने कहा है कि पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में अब महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे। महाराष्ट्र क्रिकेट के अध्यक्ष रोहित पवार ने कहा कि शॉ का अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल अनुभव कीमती है और टीम आने वाले सत्रों में ‘पृथ्वी के इस नए सफर में […]

You May Like