कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी कार, 6 घायल, 3 गंभीर

रीवा: रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डिहिया के समीप सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से तीन हालत गंभीर बताई गई है.जानकारी के अनुसार कार काफी तेज गति में थी और जैसे ही डिहिया गांव के पास पहुंची अचानक सडक़ पर एक कुत्ता आ गया. कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और रफ्तार तेज होने के कारण कार सडक़ से उतरकर पास ही स्थित एक गहरी खाई में पलट गई.

हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वे कार में सवार होकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी रीवा के पास यह दुर्घटना हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कार में फंसे सभी घायल व्यक्तियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी 6 घायलों को तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मोदी ने ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

Sun Aug 30 , 2026
नई दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी दो दिन की उज़्बेकिस्तान यात्रा पर हैं। पूर्व प्रधानमंत्री श्री शास्त्री के 1965 में ताशकंद में निधन की इस वर्ष 60वीं […]

You May Like