तहव्वुर राणा अभी और 12 दिन रहेगा एनआईए की हिरासत में

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट की एक विशेष अदालत ने सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अर्जी पर मुंबई में आतंकवादी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की हिरासत की अवधि 12 दिन के लिए बढ़ा दी।

मुंबई में 26 नवंबर के भयावह आतंकवादी हमलों की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार राणा को इससे पहले अदलात ने 18 दिन की रिमांड पर एनआईए को सौंपा था।

राणा को भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत अदालत की अनुमति से इसी माह विशेष विमान से नयी दिल्ली लाया गया था। एनआईए ने नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही उसे 10 अप्रैल को हिरासत में ले लिया था।

उसी शाम उसे दिल्ली की विशेष अदालत में पेश कर जांच एजेंसी ने उससे पूछताछ के लिए 18 दिन की रिमांड पर ले लिया था। रिमांड की अवधि पूरी होने पर आज उसे अदालत में पेश किया गया था।

Next Post

ट्रक पलटते ही होने लगी दाल-बेसन की लूट

Mon Apr 28 , 2025
सतना।मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अचानक उस समय लूट शुरु हो गई जब वहां पर दाल और बेसन से भरा एक ट्रक पलट गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ते हुए स्थिति को संभाला. दुर्घटना […]

You May Like