सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र के राजा सरई मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे दो वाहनों की आपसी टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 14 वर्षीय आर्यन शाह पिता राजेश कुमार शाह निवासी मनिहारी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैढ़न-बरगवां मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें जारी हैं।
