
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा पुलिस ने 17 दिन पूर्व जमुनिया के पास लूट की घटना का पटाक्षेप कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने लूट की घटना की अंजाम देने वाले मुख्य सरगना विजय अहरवार सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों से 2 लाख रूपए नगदी, स्कूटी, बाइक, कार और मोबाइल भी जब्त किए है। इस तरह 11 लाख का मषरूका जब्त किया गया है। तीन आरोपियों पर पूर्व में अलग अलग थानों में अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेष कर जेल भेज दिया है।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
प्र्रसवार्ता में एसनी अजय पांडे ने बताया कि प्रार्थी कमलेष पिता नेमीचंद सूर्यवंषी साईधाम कालोनी का रहने वाला है। वह 27 फरवरी को अमरवाड़ा और हर्रई से मोबाइल की वसूली कर एक्टिवा से लौट रहा था। वसूली की रकम 2 लाख 53 हजार 400 रूपए डिक्की में रखे हुए थे। इसी दौरान दिल्ली दरबार ढाबा झिरी जमुनिया के पास मैन रोड के समीप एक कार ने आकर टक्कर मारी। वह बैलेंस बिगड़ने से गिर गया। तभी दो बाइक में चार युवक आये। उनमे से एक युवक ने एक्टीवा की डिक्की में रखी पूरी रकम निकाल ली। इसके बाद युवक अलग अलग दिषा में फरार हो गए। पीड़ित की षिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। एसपी अजय पांडे और एएसपी आषीष खरे के निर्देषन में सीएसपी अजय राणा ने टीम का गठन किया।
आसपास के कैमरे खंगाले
आरोपियों की पतासाजी करने टीम ने घटना स्थल के आस पास एवं छिंदवाड़ा- नरसिंहपुर रोड के बीच लगे सभी सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना करना स्वीकार कर लिया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में रघु उर्फ यशवंत पिता सुम्मु वर्मा उम्र 34 साल, रामकुमार उर्फ मोनू पता रामावतार वर्मा उम्म्र 29 साल, प्रदुम्न उर्फ विस्तु पिता सुम्मू वर्मा उम्र 23 साल, विजय पिता रामस्वरूप अहरवार उम्र 32 साल और संदीप भलाबी पिता श्रीराम भलावी उम्र 28 साल सभी अमरवाड़ा के सकरवाड़ा गांव के निवासी है।
पूर्व से अपराधिक मामले दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों में प्रद्दम्न उर्फ विस्तु वर्मा पर धारा 294,323,324,506,34 आईपीसी, विजय अहरवार धारा 376 (1), 450,506 आईपीसी, रधु यषवंत वर्मा धारा 13 जुआ एक्ट और धारा 294,323,324,506,34 आईपीसी के तहत थाना अमरवाड़ा में मामले दर्ज है।
इनकी रही भूमिका
इस पूरे मामले में कुंडीपुरा प्रभारी एसआई महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा, चैकी धरमटेकरी प्रभारी एसआई अविनाश पारधी, सउनि, जगदीश ठाकुर, प्र.आर रविन्द्र ठाकुर, अरूण शर्मा, निकलेश आरक्षक जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकडे, गजानंद मरपि, चन्द्रकुमार, चन्द्रपाल, आलम साइबर सेल-नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।
