ग्वालियर: अनाधिकृत रूप से चल रही 6 क्लीनिको को सीएमएचओ की टीम ने सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि लश्कर एवं बहोड़ापुर में अनाधिकृत रूप से चल रहे क्लीनिकों की जांच हेतु टीम को भेजा गया जिसमें डॉ. उमेश मौर्य एवं पुरेन्द्र सिंह राजपूत शाखा प्रभारी शामिल थे जिन्होंने लश्कर एवं बहोड़ापुर क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रही 6 क्लीनिको को सील कर दिया।
इन क्लीनिको को किया शील
1- डॉ.हनीफखान-ग्राम शंकरपुर एलोपैथिक इलाज करते मिले सीएमएचओ कार्यालय में पंजीयन नहीं था।
2- डॉ. राहुल सेंगर बीएससी नर्सिंग किशन बाग बहोड़ापुर खोज,एलोपैथिक इलाज करते मिले।
3- संतोष सिंह राना बी.ए.पास शंकरपुर दांतों का इलाज करते हैं।
4- डॉक्टर कान्ति पंथ बीईएमएस एलोपैथिक इलाज करते हैं।
5- टीके विश्वास आरएमपी. सिकन्दर कम्पू एलोपैथिक में इलाज कर रहे थे,सीएमएचओ कार्यालय में पंजीयन नहीं।
6- बृजकिशोर प्रजापति बीएचएमएस सिकन्दर कम्पू एलोपैथिक एवं हेम्योपैथी में इलाज कर रहे थे,सीएमएचओ कार्यालय में पंजीयन नहीं था।
