समाजवादी पार्टी 1 अगस्त को मप्र विधानसभा का घेराव करेगी

ग्वालियर: मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने घोषणा की है कि 1 अगस्त को मध्य प्रदेश की विधानसभा का घेराव किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पूरी तरह से असफल हो गई है । किसान मजदूर और नौजवान सभी परेशान हैं। आम जनता बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बेरोजगारी से और महंगाई से त्रस्त है, किसान भूमि अधिग्रहण के चलते अपनी उपजाऊ भूमि पर सरकारी कब्जे से परेशान है वही मजदूर कारखानों के बंद होने से परेशान हैं। इन सबके खिलाफ 1 अगस्त को होने वाले विधानसभा के घेराव में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा मध्य प्रदेश के प्रभारी बादशाह सिंह की उपस्थिति में इंदौर हुई कार्यकारिणी की बैठक में भिंड, मुरैना, ग्वालियर सहित करीब 30 जिलों के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद थे ।सभी ने पार्टी के 1 अगस्त को होने वाले विधानसभा के घेराव के निर्णय का स्वागत किया तथा अपने-अपने जिलों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोपाल पहुंचने का विश्वास दिलाया ।

Next Post

CM हेल्पलाइन की शिकायतों का शीघ्र निराकरण करो, TL नस्तियां एक सप्ताह में प्रस्तुत हों

Sun Jul 20 , 2025
सीधी: कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत नॉन अटेण्डेड न रहे और निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतें न्यूनतम हों। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि […]

You May Like