जबलपुर: केंट थाना अंतर्गत सदर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में बीते दो दिनों से बमबाजी हो रही है वारदात को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश है। मामले की शिकायत थाने मेंं की गई है।जानकारी के अनुसार आकाश मलिक निवासी कैंट ने शिकायत मेें बताया कि सदर में श्री लक्ष्मी गरायण मंदिर है। बीते दो दिनो से मंदिर में असमाजिक अपराधिक तत्वों द्वारा बम चलाएं जा रहे रहे है।
रविवार को भी मंदिर की छत पर बम फेंक गए। जिससे छत में लगी सूखी घास में आग लग गई थी। रात होते ही मंदिर में बम फेंकने के दौरान आवाज के साथ क्षेत्रीय जन इक_े हुए और अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लगातार हो रही बमबाजी से क्षेत्र में भय का माहौल है। पीडि़त ने शिकायत करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है ।
