गोल पहाड़िया-तिघरा रोड पर धंसे हिस्सों का होगा सुधार

ग्वालियर। लगातार बारिश के बीच गोल पहाड़िया-तिघरा रोड पर सड़क धंसने की घटनाओं को देखते हुए सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने रविवार को सड़क का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के धंसे और क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिन्हित कर तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं और सुधार कार्य प्राथमिकता से शुरू कराया जाए। मंत्री ने सड़क किनारे रहने वाले लोगों से भी अपील की कि वे सड़क की सीमा के पास किसी प्रकार का निर्माण न करें, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और यातायात प्रभावित होता है।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

महाराज बाड़ा तिरंगामय, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Sun Aug 9 , 2026
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार शाम महाराज बाड़ा देशभक्ति के रंग में रंग गया। जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों, युवाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। […]

You May Like