सतना:सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार यस ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय हाईस्कूल सिविल लाइन पहुंचकर विद्यालयीन बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। कलेक्टर ने सभी विद्यालयीन बच्चों और विद्यालय के स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, सहायक कलेक्टर अनिकेत शाडिल्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, एसडीएम राहुल सिलाडिया, डिप्टी कलेक्टर बीके मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्वत, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
