भोपाल।जिला प्रशासन और नगर निगम भोपाल ने संयुक्त रूप से स्मार्ट सिटी क्षेत्र के प्लॉट संख्या 97 पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान, पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। प्लॉट संख्या 97 पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिला प्रशासन और नगर निगम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे स्मार्ट सिटी परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है।
स्मार्ट सिटी क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण
