सतना: शहर के एक विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा को उसी के गांव का एक युवक घर छोडऩे के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़त छात्रा की शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोलगंवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया द्वारा शिकायत की गई कि वह ए के एस यूनिवर्सिटी सतना में बी टेक की पढाई करती है।
रोजाना अपने गांव से सतना बस से पढने आती है। रोज की तरह वह 25 जून को भी सतना कालेज पढने आई थी, काँलेज से छुट्टी होने के बाद शाम करीबन 05.00 बजे बस स्टैण्ड में बस का इन्तजार कर रही थी। तभी उसके गांव का पुष्पराज विश्वकर्मा मोटरसायकल से पास आया। चूंकि पुष्पराज का गांव का होने से वह उसके साथ गांव जाने के लिए उसकी मोटर सायकल में बैठ गई।
सगमनिया पहुचे तो पुष्पराज विश्वकर्मा नें मोटरसायकल सूनसान जगह की तरफ मोड दी और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 64(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जिसके आधार पर आरोपी पुष्पराज विश्वकर्मा उर्फ लाला पिता वंशपति विश्वकर्मा निवासी ग्राम पिपराछा थाना कोटर को दस्तयाब कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। युवक ने घटना घटित करना स्वीकार कर लिया। आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में हैं ।
