
भोपाल। टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र में बदले की भावना से आरोपी युवक ने एक किशोर पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले से किशोर लहूलुहान हो गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले काजी कैंप निवासी 16 वर्षीय किशोर ने आरोपी आरिफ पर चाकू से हमला किया था. इस वारदात का बदला लेने की भावना से आरोपी आरिफ ने किशोर पर उसी अंदाज में हमला कर घायल कर दिया. पूर्व में की गई शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया था. आरोपी आरिफ का इलाज होने के बाद उसने किशोर को निशाना बनाया. घायल किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरिफ वारदात के बाद से फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. घायल का इलाज जारी है.
