शाहपुरा पुलिस की दबिश, पान दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित स्मोकिंग पेपर जब्त

भोपाल। शाहपुरा थाना पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित रोलींग पेपर और गोगो स्मोकिंग जब्त की. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की.

थाना प्रभारी संतोष मरकाम के मुताबिक दाना पानी चौराहा के पास एक पान भण्डार दुकान संचालक शुभम राजपूत (27) निवासी ईश्वर नगर की दुकान की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान दुकान के अन्दर कुल 34 नग गोगो पेपर कीमती लगभग 340 रूपये मिले, जिस संबंध मे पंचनामा तैयार किया गया. आरोपी की दुकान से मिले प्रतिबंधित स्मोकिंग पेपर को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई.

Next Post

सीधी रेलवे स्टेशन निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद

Tue May 5 , 2026
सीधी। जिला मुख्यालय सीधी के निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आज दोपहर सांसद डॉ.राजेश मिश्रा पहुंचे। मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारी से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। रेलवे स्टेशन का कार्य जुलाई महीने में पूरा होना है। सीधी में अब रेल आने की बहुप्रतीक्षित […]

You May Like

मनोरंजन