जनपद अध्यक्ष पाठक ने आदिवासी बहनों से राखी बंधवाकर दिया सुरक्षा का वचन

देवसर। जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रणव पाठक ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत अतरवा एवं लोहरा में विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों आदिवासी बहनों ने उन्हें राखी बांधी, जिसके बाद उन्होंने उनकी सुरक्षा और उन्नति के लिए हरसंभव प्रयास करने का वचन दिया। गोड़ एवं बैगा समाज की बहनों को परंपरानुसार उपहार भी प्रदान किए। लोहरा के आंगनवाड़ी भवन में वृद्ध आदिवासियों और बैगा जाति के लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री पाठक ने कहा कि आदिवासी समाज का योगदान केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व निर्माण में महत्वपूर्ण रहा है। कार्यक्रम में सरपंच करण सिंह, तेज प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

तीन दिन बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून, हुई झमाझम बारिश

Sat Aug 9 , 2025
सिंगरौली। जिले में करीब तीन दिन तक बारिश थमी हुई थी। अन्नदाता काफी महसूस कर रहे थे कि शनिवार की अल सुबह मानसून सक्रिय हुआ और इन्द्र देवता मेहरवानी दिखाते हुये बारिश शुरू कर दिये। इस बीच बैढ़न समेत देवसर-चितरंगी अंचल में पानी ही पानी नजर आने लगा। दरअसल बैढ़न […]

You May Like