सतना : जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत पालदेव गांव में मौरध्वज आश्रम के पास एक अधेड़ का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटनास्थल से एक कट्टा कारतूस और सुसाइड नोट भी मिला है. हलांकि प्रथम दृष्ट्या मामले को आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.पालदेव गांव में मौरध्वज आश्रम के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके आधार पर चित्रकूट थाना प्रभारी डी आर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौक पर बुला लिया गया. बताया गया कि पुलिस व फोरेंसिक टीम द्वारा की गई जांच में घटना स्थल से एक 315 बोर का कट्टा और एक ङ्क्षजदा करतूस बरामद किया गया. इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला जिसके जरिए बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात सामने आई.
वहीं घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान धर्मपाल सिंह पिता जय पाल निवासी पट्टी तिहईयां बागपत उप्र के तौर पर हुई. पुलिस द्वारा की गई जांच में पाया गया कि मृतक की कपनटी पर गोली लगी थी. लिहाजा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी गई. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है. लेकिन इसके बावजूद भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच की जा रही है.
उपचार के नाम पर ठगी का आरोप
पुलिस द्वारा की गई जांच में मृतक द्वारा कुछ समय पहले बनाया गया एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह आश्रम के महाराज हनुमानदास जी को अपनी पीड़ा बताते हुए कह रहा है कि वह यहां के लालापुर के लाल बाबा के चक्कर में फंस गया. लाल बाबा ने उपचार के नाम पर उससे काफी रुपए ऐंठ लिए लेकिन उसे थोड़ा भी आराम नहीं मिला. बीमारी की लाचारी और इलाज के नाम पर ठगी का शिकार होने के बाद वह मौरध्वज आश्रम में उपचार की आस में पहुंचा था. आश्रम के के लोगों के अनुसार धर्मपाल गंभीर बीमारी से पीडि़त था और इतना कमजोर हो चुका था कि उससे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था.
