मक्सी में बिजली के पोल में लगी आग, दो सीसीटीवी कैमरे व केबल जलकर खाक

मक्सी , मक्सी नगर के पीठा रोड स्थित कन्या स्कूल के समीप बुधवार शाम बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। आग लगने से पोल पर लगी केबल धू-धू कर जलने लगी और वहां लगे दो सीसीटीवी कैमरे भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

 

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो सीसीटीवी कैमरे और केबल जलने से आर्थिक नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही थी

Next Post

भोपाल में पहली बार आध्यात्मिक प्रवचन देंगे पुष्पानंद जी महाराज

Wed Jul 15 , 2026
भोपाल। प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवचनकार पुष्पानंद जी महाराज पहली बार भोपाल में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। यह आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक गुजराती समाज भवन, 74 बंगले, लिंक रोड क्रमांक-1 पर होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 […]

You May Like