भारत सरकार लिखी स्कॉर्पियो ने धड़ाधड़ उड़ाईं गुमटियां नशे में धुत चालक गंभीर रूप से घायल

नीमच। नीमच सिटी रोड स्थित छावनी मुक्तिधाम के सामने बीती रात करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगी गुमटियों में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन गुमटियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। गुमटियों में रखी एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे में स्कॉर्पियो (क्रमांक 22 बीएच 6171 सी) का चालक पवन पिता महेश जोशी (25 वर्ष), निवासी नीमच सिटी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में शामिल स्कॉर्पियो पर भारत सरकार लिखा हुआ था और बताया जा रहा है कि यह वाहन रेलवे विभाग में अटैच है, जिससे मामले को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चालक ने पूछताछ में बताया कि अचानक सामने गाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो फुटपाथ पार करती हुई मुक्तिधाम गार्डन की दीवार के पास लगी गुमटियों में जा घुसी। हादसे की चपेट में आकर सडक़ किनारे फुटपाथ पर लगा एक नीम का पेड़ भी टूटकर गिर गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन गुमटियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। हादसे में गुमटियों में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। इस दुर्घटना से पीडि़त गुमटी व्यवसायी तेजपाल नाथ, संजू सेन और विष्णु माली हैं, जिनकी आजीविका को भारी नुकसान पहुंचा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि यह हादसा देर शाम 9- 10 बजे के बीच होता, तो गुमटियों और आसपास लोगों की भीड़ रहती है, ऐसे में बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Next Post

बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जुन्नारदेव पुलिस ने चोरी की 6 बाइक की बरामद

Sat Dec 27 , 2025
छिंदवाड़ा। बाइक चोरी के मामले में जुन्नारदेव पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशांदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 6 बाइक बरामद करने में साफलता हासिल की है. वहीं बाइक चोरी के मामले में लिप्त दो आरोपी फरार है पुलिस फरार दोनों आरोपी की तलाश करने […]

You May Like