अभी तक 24 हजार किसानों ने कराया पंजीयन

जबलपुर: समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए जबलपुर में अभी तक 24 हजार 710 किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन 10 अक्टूबर तक होगा। उल्लेखनीय है कि जिले में धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई थी, जिसके लिए जिले में 32 केंद्र स्थापित किये गये हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए किसानों के पंजीयन के लिये जिले में निर्धारित किये गये केंद्रों में आधारताल तहसील के अंतर्गत कृषि उपज मंडी स्थित सहकारी विपणन संस्था को, राँझी तहसील में सेवा सहकारी संस्था उमरिया सोनपुर को तथा कुंडम तहसील में वृहत्ताकर सेवा सहकारी संस्था बघराजी को पंजीयन केंद्र बनाया गया है। जबलपुर तहसील में स्थापित किये गये पंजीयन केंद्रों में सेवा सहकारी संस्था सिवनी, सेवा सहकारी संस्था मोहास, सेवा सहकारी संस्था सहजपुरी, सेवा सहकारी संस्था सुकरी, सेवा सहकारी संस्था पिंडरई एवं वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था बरगी को शामिल हैं।
तहसील स्तर पर यहां बने हैं केंद्र
जानकारी के अनुसार पनागर तहसील में वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था नगना, सिंगौद, कुशनेर पिपरिया एवं निरंदपुर, पाटन तहसील में वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था सरौंद, सहसन, लुहारी, बोरिया, आरछा एवं कुंवरपुर, मझौली तहसील में वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था मझौली, सहजपुरा एवं लखनपुर, शहपुरा तहसील में वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था शहपुरा, घुन्सौर, सहजपुर, बिजौरी एवं सहकारी विपणन संस्था शहपुरा तथा सिहोरा तहसील में वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था सिहोरा, मझगवां, फनवानी, मर्या सिहोरा एवं सेवा सहकारी संस्था कछपुरा को पंजीयन केंद्र बनाया गया है।

Next Post

आदेश: स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम के बिना हार्वेस्टरों को नहीं मिलेगी एंट्री

Wed Oct 8 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राघवेन्‍द्र सिंह ने जिले में पराली- नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए फसल कटाई में उपयोग होने वाले सभी कम्बाईन हार्वेस्टरों में स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम (एस.एम.एस.) अनिवार्य किये जाने का आदेश जारी किया है। जिसमें उन्‍होंने सभी टोल नाका प्रबंधकों को निर्देशित किया […]

You May Like