मकान मालिक को बंधक बनाकर लाखों की चोरी

छिंदवाड़ा। थाना कोतवाली क्षेत्र के लालबाग में मकान बालिक को बंधक बना कर उसके घर से नगदी रकम सहित लाखों के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. उक्त बात की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी अनुसार रिटायर्ड आपूर्ति विभाग के कर्मचारी किशोर तंतुवाय लागबाग के रहने वाले है. जो चलने फिरने में असमर्थ है. चोरों ने पहले उन्हें बंधक बनाकर बनाया. इसके बाद घर की आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया. किशोर तंतुवाय की पत्नी विमला ने बताया कि कल रात वह शादी में गई हुई थीं. जबकि उनके पति घर पर ही थे. 2 अज्ञात चोरों ने सुने घर का फायदा उठाकर अलमारी में रखे रानी हार, झुमके, कान के व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए. जब वह घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनके पति बेसुध पड़े हुए थे. घर का समान बिखरा हुआ पड़ा था. विमला तंतुवाय द्वारा तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई.

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश ०००००००

दरअसल उक्त चोरी की घटना के बाद अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि चोर किशोर तंतुवाय के घर में घुसे हैं। जबकि चोरी की घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गए। इस सीसीटीव्ही फुटेस से पुलिस को चोरों के गिरेबान तक पहुंचने में आसानी होगी।

लगातार हो रही चोरियां ०००००००

कोतवाली थाना इलाके में घरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. बीते एक माह की बात करें तो अब तक दर्जनों चोरियों के मामले सामने आ चुके है. आम जनता के घरों में चोरियों की घटनाएं तो आम हो चुकी हैं. कोतवाली पुलिस अपने स्वयं के थाना इलाके में हुई बाइक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है.

 

Next Post

चलती ट्रेन में गर्भवती महिला को हुआ असहनीय दर्द, उपचार के दौरान मौत

Mon Apr 20 , 2026
शुजालपुर। इंदौर से भोपाल जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही दो माह की गर्भवती महिला को तेज दर्द उठने के बाद शुजालपुर उतारा गया और सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार रानी अहिरवार अपने पति हरिओम अहिरवार के साथ पीथमपुर […]

You May Like