पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश, पानी-पानी हुआ शहर 

सतना : जिस मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है वह विंध्य में  दस्तक देते हुए सीधी जिले तक पहुंच चुका है,और अगले 1-2 दिन में उसके सतना-मैहर तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे में शहर में 45.5 मिमी बारिश हो जाने के कारण सप्ताह भर से जारी भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर आई. लेकिन बारिश का साइड इफेक्ट शहर में जगह-जगह जल भराव की स्थितियों के तौर पर भी देखने को मिला.मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी  के अनुसार सोमवार से लेकर मंगलवार की शाम तक शहर में कुल 47.5 मिमी बारिश दर्ज कर ली गई.

जिसका नतीजा यह रहा कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया. इस लिहाज से अधिकतम तापमान ममें न सिर्फ पिछले 24 घंटे में 6.2 डिग्री की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई बल्कि यह सामान्य की तुलना में भी 2.2 डिग्री नीचे आ गया. इसी कड़ी ममें रात का न्यूनतम तापामन 26 डिग्री पर पहुंच जाने के कारण इसमें 24 घंटे के भीतर 4.7 डिग्री कमी होने के साथ-साथ यह सामान्य की तुलना में आधा डिग्री कम आंका गया.

मंगलवार को दोपहर बाद शुरु हुई बारिश का दौर रुक रुक कर शाम ढलने तक जारी रहा. जिसकी वजह से शाम होने पर हवा में नमी 98 प्रतिशत तक पहुंच गई. मौसम विभाग के अनुसार मानूसन अपनी गति से आगे बढ़ता हुआ विंध्य के सीधी जिले तक पहुंच चुका है. परिस्थतियां अनु कूल बनी रहने पर अगले 1-2 दिन में यह सतना-मैहर पर भी छा सकता है. मानसून की आहट को देखते हुए एक ओर जहां लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद जगने लगी है. वहीं दूसरी ओर धान और सोयाबीन की बोनी को लेकर किसान भी उत्साहित नजर आने लगे हैं.

जगह-जगह हुआ जल भराव
वैसे तो पिछले महीने भर से शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई युद्ध स्तर से किए जाने का दावा नगर निगम के स्वास्थ शाखा अमले द्वारा किया जा रहा था. लेकिन मंगलवार को शहर में जगह-जगह हुए जल भराव ने इन तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी. अस्पताल रोड से लेकर अस्पताल परिसर, सकिट हाउस से सटे क्षेत्र, बस स्टैण्ड, रीवा रोड, सिद्धार्थ नगर,  खेरमाई रोड, बिहारी चौक, लालता चौक से लेकर अंडर ब्रिज तक के क्षेत्र में जगह-जगह जल भराव की समस्या देखने को मिली. जल भराव के चलते एक ओर जहां नगरवासियों की मुसीबतें काफी बढ़ गईं. वहीं दूसरी ओर पानी भरे गड्ढे में फंसकर नजीराबाद और बस स्टैण्ड में 1-1 ई-रिक्शा पलट गए. इसके साथ ही सकिट हाउस से ननि रोड पर गड्ढे में एक कार भी फंस गई.

अंडरपास में फंसी स्कूल बस
स्कूली बच्चों को वापस घर छोडऩे के लिए जा रही क्रिस्तुकुला हासे स्कूल की एक बस बिरला फैक्ट्री के निकट स्थित एक अंडरपास में फंस गई. दरअसल बारिश होने के कारण अंडरपास में पानी भर गया था. चालक द्वारा पानी भरे उक्त अंडरपास से बस को निकाला जा रहा था कि अचानक बस का इंजन बंद हो गया. यह देख स्बूल बस में सवार बच्चे काफी डर गए. लेकिन चालक और परिचालक ने हिम्मत कर स्कूली बच्चों को अपने कंधे पर लाद कर पानी से भरे अंडरपास से पार करा दिया. जिसके बाद बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया.

Next Post

शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी

Wed Jul 1 , 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 12वें दिन करीब 1.28 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 86.18 करोड़ रुपये पहुंच गया है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे […]

You May Like