इंदौर: ग्राम आम्बाचंदन स्थित गणेश तोल कांटे के कमरे से बोरिंग का पंखा और बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
ग्राम आम्बाचंदन में रहने वाले खेमराज पाटीदार की शिकायत पर इरशाद निवासी सेंट मेरी स्कूल के पास और फरहान निवासी खान कॉलोनी, महू के खिलाफ केस दर्ज किया है.
आरोप है कि दोनों ने गणेश तोल कांटे के कमरे में रखा बोरिंग का पंखा और एक्साइड कंपनी की बैटरी, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए है, चोरी कर ली. थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर महू पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
