राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

जबलपुर: 70वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को एमएलबी स्कूल खेल परिसर में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। 5 से 8 अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में जूडो के 14, 17 व 19 वर्ष तथा गतका के 17 व 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। समारोह में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण घनश्याम सोनी और एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता महिला हॉकी टीम की कोच रैना यादव मौजूद रहीं।

मां सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खिलाड़ियों के मार्चपास्ट ने समारोह में उत्साह भरा। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने कहा कि संस्कारधानी में सुव्यवस्थित तरीके से शालेय खेलों का आयोजन गर्व का विषय है। खेल शरीर के साथ व्यक्तित्व और आत्मबल का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को धुआंधार व डुमना नेचर पार्क भ्रमण कराने की घोषणा की। जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे ने बताया कि प्रतियोगिता में 9 संभागों से करीब 700 खिलाड़ी और ऑफिशियल शामिल हो रहे हैं। जूडो एमएलबी स्कूल और गतका दशमेश हाल, मदन महल में होगा। खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, परिवहन समेत आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Next Post

कर्ज को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का तंज, बोले- वित्त मंत्री पद का नाम बदलकर कर दें ‘कर्ज मंत्री’

Tue Oct 6 , 2026
ग्वालियर: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार कर्ज लिए जाने को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। सितंबर 2026 में सरकार ने तीन अलग-अलग कर्ज लिए थे और अब एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी की खबर सामने आई है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सरकार पर निशाना […]

You May Like