एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रेवती रेंज पर पौधरोपण

इंदौर। “एक ही संकल्प, एक ही नारा—हरा-भरा हो इंदौर” के संदेश के साथ आज लोकमाता अहिल्या देवी की नगरी इंदौर के रेवती रेंज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य एवं प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव हैं। इंदौर को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Next Post

खेत में रोपाई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, नौढिया निवासी युवक की मौके पर मौत

Sat Aug 8 , 2026
सिंगरौली, सरई थाना क्षेत्र के नौढिया गांव में शनिवार को खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा पूरे गांव के लिए गम का सबब बन गया। ट्रैक्टर पलटने से नौढिया निवासी संदीप सिंह पिता रामजी सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संदीप सिंह खेत […]

You May Like