खेत में रोपाई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, नौढिया निवासी युवक की मौके पर मौत

सिंगरौली, सरई थाना क्षेत्र के नौढिया गांव में शनिवार को खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा पूरे गांव के लिए गम का सबब बन गया। ट्रैक्टर पलटने से नौढिया निवासी संदीप सिंह पिता रामजी सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार संदीप सिंह खेत में रोपाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और संदीप उसमें दब गए। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

Sat Aug 8 , 2026
सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के गन्नई गांव में शनिवार अलसुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव ग्राम पंचायत भवन के समीप झुरही.सरई मार्ग के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे […]

You May Like