बीजिंग, 17 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) इंडोनेशिया के पोसो से 15 किलोमीटर उत्तर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 22:38:52 बजे भुकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने रविवार को दी।
भूकंप का केंद्र शुरुआत में 10 किमी की गहराई में 1.26 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 120.74 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया। भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान होने की अब तक कोई खबर नहीं है।
