सफाई व्यवस्था में कमी पर अधिकारियों को नोटिस

इंदौर: नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने शहर के मध्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान सराफा, श्रद्धानंद मार्ग, मधु मिलन चौराहा, सरवटे बस स्टैंड, नंदलालपुरा और छोटी ग्वालटोली क्षेत्रों का अवलोकन किया गया. आयुक्त ने निर्देश दिए कि चौराहों की सुंदरता बनाए रखने हेतु बैनर-पोस्टर तुरंत हटाए जाएं और उल्लंघन पर चालान किया जाए.

सरवटे बस स्टैंड पर गंदगी मिलने पर दरोगा का वेतन काटने और जिम्मेदार सीएसआई को चेतावनी दी गई. ईदगाह मार्केट से कचरा हटाने और वहां पाई गई गायों को गौशाला भेजने के आदेश दिए. सराफा व शक्कर बाजार की सफाई खराब मिलने पर सीएसआई को शोकॉज नोटिस जारी किया गया. आयुक्त ने कहा कि सात दिन बाद दोबारा निरीक्षण होगा और स्थिति न सुधरने पर सख्त कार्रवाई होगी.

Next Post

कान्ह-सरस्वती नदी पुनर्जीवन हेतु मौन धरना

Mon Sep 15 , 2025
इंदौर: कृष्णपुरा छत्री गेट पर अभ्यास मंडल ने शहर की जीवनधारा कही जाने वाली कान्ह और सरस्वती नदियों के पुनर्जीवन की मांग को लेकर दो घंटे का मौन धरना आयोजित किया. धरने में सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद और अनेक नागरिक शामिल हुए. अनुशासित और शांतिपूर्ण इस आयोजन से संदेश दिया गया […]

You May Like