पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी में ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से घटना में प्रयोग हथियार भी बरामद किया है. अब पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी.ज्ञात हो कि 22 जून की रात डायमंड कॉलोनी में आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आरक्षक आशीष शर्मा पर हमला कर उनके साथ मारपीट की गई थी.

इस मामले में 23 जून को कनाडç¸या थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया किया था. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार संदिग्धों की पहचान की. इसके बाद थाना प्रभारी कनाडç¸या के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को मोहसिन निवासी धार, मोहम्मद अफजल शेख निवासी सिरपुर क्षेत्र इंदौर, दर्शन कचनारे निवासी बड़वानी और चंदन वर्मा निवासी ठीकरी, जिला बड़वानी को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में चारों की घटना में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में उपयोग हथियार भी जब्त कर लिया है. मामले में एडिशन डीसीपी अमरेन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग हथियार जब्त कर लिया है. आरोपियों से पुलिस रिमांड पर पूछताछ कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा. मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है

Next Post

बसों में तोड़फोड़ करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Mon Jun 29 , 2026
इंदौर: इंदौर-भोपाल रूट पर संचालित निजी बसों में सवारी बैठाने और टाइमिंग को लेकर हुए विवाद के बाद बसों में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों बस ऑपरेटरों को भी निर्धारित परमिट और समय के अनुसार बस संचालन की सख्त हिदायत […]

You May Like