जबलपुर: रेल यात्रा के दौरान एक वृद्धा का पर्स चोरी हो गया जिसमें मोबाइल, एटीएम, गोल्ड चैन रखी हुई थी। शातिर चोर ने वृद्धा के खाते से 38 हजार का ट्रांजेक्शन भी किया है। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक ललिता लक्ष्मण दोढुण्णवर(55) पति स्व, लक्ष्मन साकिन कोथली थाना खडकलाट जिला-बेलगम कर्नाटका की ट्रेन नं.-12322 मुंबई हावडा एक्सप्रेस में कोच में सवार होकर नसिक रोड रेलवे स्टेशन से पारसनाथ रेलवे स्टेशन के लिए यात्रा कर रही थी।
जब ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो लेडिज बैग अपना सीट पर ही रख कर बाथरूम चली गई। बाथरूम से वापस अपने सीट पर आने पर देखा की लेडिज पर्स बैग खाकी रंग का जो गायब था। उक्त लेडिज बैग में पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, गोल्ड चैन, मोबाइल रखा था। उसके खाते से पांच ट्रांजेक्शन बारी बारी से 3000 रूपए, 10,000 रूपए, 10,000 रूपए,10,000 रूपए, 5000 रुपये की अवैध रूप से राशि निकासी की गयी है।
