बेंगलुरु, 15 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाटीदार ने कहा कि पिच अच्छी दिख रही और उस पर बिल्कुल भी घास नहीं है। इसलिए हम इसका फ़ायदा उठाकर और विरोधी टीम पर दबाव बनायेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। आज जॉश हेजलवुड की जगह जैकब डफी खेलेंगे।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी विकेट है। क्योंकि इस तरह की विकेट पर, आप पहले बल्लेबाजी और पहले गेंदबाजी भी कर सकते हो। आखिरकार, आपको बेहतर क्रिकेट खेलना ही होता है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: – फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख डार और जॉश हेजलवुड।
लखनऊ सुपर जायंट्स:- एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, और प्रिंस यादव।
