पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

जबलपुर:शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष पं. सतीश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

कांग्रेसियों ने इस दौरान कहा कि आज हमारा देश अनाज के मामले में आत्म निर्भर है, हमारा देश दूसरे देश को अनाज निर्यात कर रहा है यह सब उस महापुरुष की सोच एवं परिश्रम का परिणाम है। उसी महान आत्मा के पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी उन्हें याद कर रही है। इस मौके पर जबलपूर सेवा दल प्रवक्ता जितेंद्र यादव, उमेश पटेल, रितेश नोतनानी, विष्णु विनोदिया, टीकाराम कोष्टा, आनंद यादव, अखिलेश ठाकुर, अशोक यादव, अनिल गुप्ता बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।

Next Post

J&K में LoC के पास दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, गणतंत्र दिवस से पहले भारत को दहलाने की साजिश

Mon Jan 12 , 2026
सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इन ड्रोनों का इस्तेमाल सीमा पर भारतीय सेना की पोजीशन जानने या फिर आतंकियों के लिए हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास एक बार फिर से कई ड्रोन देखे गए, जिनमें से एक पर […]

You May Like