कोर्ट के पास टकराई कार और पिकअप, मुर्गियां आईं चपेट में, पुलिस कर रही जांच

भोपाल। जिला कोर्ट के पास शनिवार को तेज रफ्तार में दो गाड़ियां टकरा गई. कार से टकराई पिकअप वाहन इस दौरान सड़क पर ही पलट गई. हादसे के दौरान पिकअप से ले जाई जा रही मुर्गियां चपटे में आ गई. इस हादसे में वाहन चालकों को मामूली चोट आई है. एमपीनगर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक मुर्गियों से लदी पिकअप हादसे के दौरान कार से टक्करा कर पलट गई. इस हादसे में मुर्गियां चपेट में आ गई, जबकि कार का आगे का हिस्सा पिचक गया है. हादसे के दौरान मौजूदा लोग मौके पर पहुंचे और वाहन चालकों को गाडियों से बाहर लाने में मदद की. इस हादसे के दौरान दोनों ही वाहनों के चालकों को मामूली चोट आने की जानकारी सामने आई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एमपी नगर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Next Post

कोहरे में ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रक दीवार में घुसा

Sat Jan 31 , 2026
ग्वालियर। कैंसर पहाड़िया के नीचे स्थित भगवत सहाय ऑडिटोरियम के पास एक ट्रक ढलान पर अनियंत्रित होकर दीवार में जा घुसा है जिससे पूरी दीवार टूट गई। ट्रक एक तरफ को आधे से ज्यादा झुक गया। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा […]

You May Like