जीएडब्ल्यू को रोमांचक मुकाबले में हराकर टीकेआर ने जीता पांचवां सीपीएल खिताब

प्रोविडेंस, 22 सितंबर (वार्ता) सौरभ नेत्रवलकर (तीन विकेट) और अकील होसेन (दो विकेट/16 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को तीन विकेट से हराकर सीपीएल का खिताब अपने नाम किया। यह टीकेआर का पांचवां सीपीएल खिताब है।

रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में टीके आर ने सौरभ नेत्रवलकर और अकील होसेन के शानदार गेंदबाजी के दम पर गयाना अमेजन वॉरियर्स को 130 रनों पर रोक दिया।131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीकेआर के लिए टीकेआर के लिए एलेक्स हेल्स (26), कॉलिन मुनरो (23), सुनील नारायण ने (22), कोरेन पोलार्ड ने 21 रनों का योगदान दिया। होसेन ने बल्लेबाजी के दौरान लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी क्षणों में सात गेंदों पर नाबाद 16 रनों की तेज पारी खेलकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) को पांचवां सीपीएल खिताब दिलाया। होसेन उस समय बल्लेबाजी करने उतरे जब टीकेआर का स्कोर सात विकेट पर 116 रन था और उसे 22 गेंदों में 15 रन चाहिए थे और उन्होंने गुडाकेश मोटी की गेंदों पर पहले छक्का और फिर चौका लगाकर नाटकीय अंदाज में जीत का जश्न मनाया। टीकेआर ने 18 ओवर में सात विकेट पर 133 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। अमेजन वॉरियर्स के लिए इमरान ताहिर ने तीन विकेट लिये। ड्वेन प्रीटोरियस और शमारा जोसेफ को दो-दो विकेट मिले।

अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इफ्तिखार अहमद (30), बेन मैकडरमोट (28), ड्वेन प्रीटोरियस (25), रोमारियो शेफर्ड (13), शाई होप (12) और मोइन अली (10) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 130 रन बनाये। टीकेआर के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने तीन विकेट और अकील होसेन ने दो विकेट लिये। आंद्रे रसल और उस्मान तारिक ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

परमाणु निरस्त्रीकरण अब पुरानी कहानी: किम जोंग उन

Mon Sep 22 , 2025
प्योंगयांग, 22 सितंबर (वार्ता) उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने कहा है कि परमाणु निरस्त्रीकरण एक अवधारणा के रूप में अपना अर्थ खो चुका है और उनका देश अपने परमाणु हथियारों को ‘कभी नहीं’ त्यागेगा, लेकिन अगर अमेरिका ‘परमाणु निरस्त्रीकरण के अपने मोह को छोड़ दे’ तो वह […]

You May Like