बड़ा बेटा ही निकला अपनी माँ का हत्यारा

सिंगरौली: बीते बुधवार 3 जून को सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकरिया में एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला की शिनाख्त फूलकुआर गोड़ पति लालमणि गोड़ उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई थी। जिसके सर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। घटना की सूचना पर पहुँचे निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का सूक्ष्म तरीके से निरीक्षण किया। वहीं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गए थे।

शक के आधार पर फूलकुआर के बेटो को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछतांछ की तो बड़े बेटे बबुआ सिंह गोड़ ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी बबुआ सिंह गोड़ पिता लालमन सिंह गोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पत्नी के वियोग से था छुब्ध
बबुआ सिंह गोड़ पिता लालमन सिंह गोड़ उम्र 21 वर्ष पेशे से वाहन चालक था, जिसकी एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। परंतु उसकी पत्नी उसकी मां के गाली-गलौज रवैइये के कारण ससुराल नहीं आना चाहती थी, जिस कारण घटना की रात शराब के नशे में उसने माँ के साथ विवाद किया और अपने मॉ के सर पर डंडे से प्रहार कर उसे मौत की नींद सुला डाला।

Next Post

आपदा रोधी उपायों को शिक्षा में शामिल किया जाय, वित्तपोषण की मजबूत व्यवस्था हो: मोदी

Sat Jun 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व समुदाय से आपदा से निपटने के लिए वित्त-पोषण की अभिनव व्यवस्था किये जाने और आपदा रोधी उपायों को शिक्षा का हिस्सा बनाये जाने पर बल दिया है। श्री मोदी ने आपदा रोधी अवसंरचना पर फ्रांस के नाइस शहर में चल […]

You May Like

मनोरंजन