जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 550 किलो डोडाचूरा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान के तहत जीरन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक अकिंत जायसवाल के निर्देशन में हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन (एमपी 09 केडी 6519) से 22 कट्टों में भरा 550 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 11 लाख रुपये आँकी गई। पुलिस ने तीन तस्करों

विकास भील, दिलीप राजपूत और अजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पिकअप और मोटरसाइकिल सहित कुल 2.5 लाख का माल भी ज़ब्त किया गया। आरोपियों से तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।

Next Post

रुपया 23 पैसे टूटकर 88.35 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर

Thu Sep 11 , 2025
मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) सार्वजनिक और निजी बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से गुरुवार को रुपया 23.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.35 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा का यह अब तक का निचला स्तर है। इससे पहले बुधवार को यह 3.75 पैसे की […]

You May Like