285 युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ, रैली में गूंजे संकल्प के नारे

इंदौर. “नशे से दूरी है जरूरी” इस संदेश को लेकर मंगलवार शहर की सड़कों पर 285 युवाओं का हुजूम निकला. नारकोटिक्स विंग, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत चिमनबाग मैदान से पुलिस लाइन चौराहे, नावेल्टी मार्केट और नगर निगम चौराहा होते हुए एक विशाल रैली निकाली गई. इसमें सेना और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवा शामिल हुए.

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है. अभियान का शुभारंभ आज पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स केपी वेंकटेश्वर राव और पुलिस उप महानिरीक्षक नारकोटिक्स महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में हुआ. इस आयोजन में ओपी जायसवाल फिजिकल निःशुल्क ट्रेनिंग सेंटर और योग मित्र दीपक शर्मा का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाड़ा, श्रीमती प्रीति तिवारी, निरीक्षक राधा जामोद, उप निरीक्षक अजय शर्मा, मुकेश चौहान और सुरेश हिरवे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

डुमना विमानतल पर युवक के बैग में मिले जिंदा कारतूस

Tue Jul 15 , 2025
जबलपुर। मंगलवार को डुमना विमानतल पर इंडिगो विमान से जबलपुर से बेंगलुरु की यात्रा करने पहुंचे शहडोल निवासी अतीक अहमद नामक युवक के बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान तल की सुरक्षा में तैनात जवानों ने युवक को यात्रियों की कतार से दूर किया और […]

You May Like

मनोरंजन