कार में भड़की आग, डॉक्टर सहित 3 लोगों ने कूदकर बचाई जान

ग्वालियर। पुरानी छावनी में दोपहर के वक्त बड़ा हादसा टल गया। निरावली पर चलते-चलते बैटरी कार में अचानक विस्फोट हो गया। कार में आग लग गयी। कार में सवार डॉक्टर, उनकी रिश्तेदार युवती और ड्राइवर ने कूंदकर जान बचाई।

मोतीझील निवासी आकांक्षा राठौर मुरैना के संजीवनी क्लीनिक में मेडीकल ऑफिसर है। वह प्रतिदिन ग्वालियर -मुरैना अपडाउन करती है। रोज की तरह जाते समय शॉर्टसर्किट होने से कार में आग लग गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची। आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

Next Post

श्योपुर में बीजेपी नेता के पिता के खिलाफ एफआईआर से पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक नाराज

Thu Apr 23 , 2026
श्योपुर। पुलिस ने जब फरियादी को ही आरोपी बना दिया तो फरियादी ने अपनी समस्या बीजेपी जिला अध्यक्ष शशांक भूषण और पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय को बताई. बीजेपी नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने निष्पक्ष […]

You May Like