नागदा व इंदौर में हुई दुर्घटना में शहर के दो युवकों की मौत

नागदा। नए वर्ष की सुबह शहर के दो परिवारों के लिए काल बनकर आई। वर्ष के अंतिम रात्रि व नववर्ष की सुबह नागदा व इंदौर में हुई दो अलग अलग सडक दुर्घटना में शहर के दो युवाओं की मौत हो गई व एक युवक घायल हैं। एक घटना बिरलाग्राम में बुधवार रात 11:15 बजे हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई ओर एक युवक घायल हो गई जबकि दूसरी दुर्घटना इंदौर में हुई जिसमें नागदा के एक युवक की मौत हो गई। एक मृतक का अंतिम संस्कार नागदा में गुरूवार की शाम को हुआ। जबकि दूसरे मृतक का शुक्रवार की शाम को होगा।

बिरलाग्राम की दुर्घटना

वर्ष के अंतिम रात्रि में रात 11:15 मिनिट पर बिरलाग्राम में ग्रेसिम उद्योग के पॉवर हाउस गेट पर दो बाईक आमने सामने भीड़ गई, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र पिता हकमसिंह उम्र 21 वर्ष तथा उसका साथी विवेक पिता रामचंद्र उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी वर्धमान कॉलोनी मेहतवास बाईक से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाईक उद्योग के श्रमिक के वाहन से टक्करा गई। बताया जा रहा हैं कि श्रमिक गवर्नमेंट कॉलोनी का निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियो ने घायलों को उपचार के लिए जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर गहन चिकित्सा के लिए उज्जैन रैफर किया। बिरलाग्राम पुलिस के अनुसार गुरुवार की दोपहर में उपचार के दौरान जितेंद्र की मृत्यु हो गई। जितेन्द्र का अंतिम संस्कार शुक्रवार को नागदा में होगा। विवेक का उपचार उज्जैन में चल रहा है।

इंदौर के तेजाजी नगर में हुई दुर्घटना

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर कृपाल घाटी के पास गुरुवार की अलसुबह एक थार तेज रफतार से जा रही थी जो सामने से आ रही बस में घुस गई जिसमें तीन लोग शामिल थे जिसमें दो युवक व एक युवती सवार थी। जिसमें नागदा के युवक शुभम पिता अमरनाथ कक्कड भी सवार था। दुर्घटना में शुभम की मौत हो गई जबकि उसके साथी प्रियांशू निवासी नंदानगर व आयुषी घोष निवासी मंगलनगर सुखलिया घायल हो गए। मृतक शुभम के पिता अमरनाथ और दादा डॉ. जगदीशराज कक्कड नागदा में दंत चिकित्सक हैं। शुभम का अन्त्यपरीक्षण इंदौर में हुआ। शाम 5:30 शव नागदा लाया गया। शाम 6:30 उसका अंतिम संस्कार चंबल तट पर किया गया। अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Next Post

नववर्ष 2026 पर डीजीपी: 2025 की उपलब्धियों की समीक्षा, 2026 के लिए रहे स्पष्ट कार्ययोजना

Thu Jan 1 , 2026
भोपाल: नववर्ष 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक व्यापक संदेश जारी किया। यह संदेश केवल औपचारिक शुभकामना नहीं, बल्कि वर्ष 2025 की उपलब्धियों की समीक्षा और वर्ष 2026 के लिए स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करने वाला दस्तावेज रहा। […]

You May Like