चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. चंदननगर क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया. चंदन नगर पुलिस ने बताया कि गुलाब बाग कालोनी स्थित सहयोग नगर संगम आटो गैरेज के पास आरोपी अब्दुल गनी निवासी नंदन नगर को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया. उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक लोहे का तेज धारदार चाकू बरामद किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

प्रयागराज कुंभ से दतिया लौट रही कार पलटी, आधा दर्जन घायल

Thu Feb 20 , 2025
दतिया। प्रयागराज कुंभ से दतिया लौट रही मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुरसड़ा थाना क्षेत्र के पास मारुति इको गाड़ी पलटी है। घायलों को एफआरवी ने हॉस्पिटल पहुंचाया । मारुति इको में सवार 5-6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सुबह 4 बजे करीब की घटना […]

You May Like