फातिमा सना महिला ‘हंड्रेड’ टूर्नामेंट में खेलने के लिए श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज छोड़ेगी

लाहौर, 07 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने फतिमा सना को श्रीलंका दौरे के टी-20 मैचों में न खेलने और ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलने की इजाजत दे दी है। सना ‘द हंड्रेड’ में फीनिक्स के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाएंगी। यह टूर्नामेंट 21 जुलाई से शुरु होगा। इस दौरान वह दौरे के वनडे मैचों में हिस्सा लेंगी, जो विमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।

28 जुलाई को वनडे सीरीज खत्म होने के बाद, सना ‘द हंड्रेड’ के बाकी मैचों में हिस्सा लेने के लिए हंबनटोटा से इंग्लैंड जाएंगी। पाकिस्तान की कप्तान सना पिछले महीने ‘द हंड्रेड’ की किसी टीम में चुनी जाने वाली अपने देश की पहली महिला बनीं। उन्हें फ़ीनिक्स ने ऑस्ट्रेलिया की लुसी हैमिल्टन की जगह वाइल्डकार्ड ड्राफ़्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था।

.....

Next Post

हॉकी इंडिया ने वीमेंस यूथ हॉकी 5एस एशियन चैंपियनशिप के लिए 15-सदस्यीय सब-जूनियर महिला टीम की घोषणा की

Tue Jul 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जुलाई, (वार्ता) हॉकी इंडिया ने मंगलवार को ‘वीमेंस यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप 2026’ के लिए 15-सदस्यीय सब-जूनियर महिला टीम की घोषणा की। चुनी गई खिलाड़ी मस्कट, ओमान में होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी के लिए भोपाल की मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग एकेडमी में नेशनल कोचिंग शिविर में […]

You May Like