लारेंस गैंग के गुर्गों पर क्राईम ब्रांच का शिकंजा

इंदौर. शहर के दो बिल्डरों को लारेंस विश्नोई गैंग के नाम पर धमकाकर वसूली मांगने के मामले में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को एक बार फिर जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को पूछताछ में इंदौर समेत आसपास के जिलों में फैले नेटवर्क के अहम सुराग मिले हैं.

क्राइम ब्रांच ने बिल्डर को गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और हैरी बॉक्सर के नाम से धमकाने के मामले में एसआईटी गठित की थी. इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से राजपाल चंद्रावत, कुलदीप, योगेश भाटी, सचिन और राहुल को दोबारा रिमांड पर लिया है. पुलिस ने पांचों आरोपियों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की. उनके बयानों का आपस में मिलान कर क्रॉस चेक किया जा रहा है.

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनमें इंदौर और आसपास के जिलों में सक्रिय उनके साथियों के नाम भी शामिल हैं. क्राइम ब्रांच अब इन फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है. जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

Next Post

सीआरपीएफ नीमच में 14 अस्पताल कार्मिकों का शपथ ग्रहण एवं रैक समारोह संपन्न

Sat Jun 20 , 2026
नीमच। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (सीटीसी), नीमच में शनिवार को 14 अस्पताल कार्मिक बुनियादी प्रशिक्षुओं का शपथ ग्रहण सह रैक समारोह ग्रुप केन्द्र नीमच के क्वार्टर गार्ड परिसर में पूरे उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में नव प्रशिक्षुओं ने देश की […]

You May Like