डबरा विद्युत संभाग के उप महाप्रबंधक शुभम कुमार निलंबित

ग्वालियर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्वालियर वृत्त अंतर्गत संचारण संधारण डबरा संभाग में विद्युत आपूर्ति सेवाओं के दौरान अनधिकृत रूप से अनुपस्थित होने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण डबरा विद्युत संभाग में पदस्थ उप महाप्रबंधक शुभम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने विभागीय समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे। निलंबन अवधि में शुभम कुमार का मुख्यालय वृत्त कार्यालय श्योपुर नियत किया गया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सभी अमले को समझाइश दी है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टोलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसे पर विश्व के कई नेताओ ने दुख जताया

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) दुनियाभर के कई नेताओं ने गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान हादसे को दुखद बताते हुए गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने विमान […]

You May Like