
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में भोपाल जिला भाजपा द्वारा आयोजित मशाल जुलूस में शामिल होकर न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप से रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च किया। रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचकर आतंकवादी घटना का विरोध जताया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ने मशाल जुलूस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर अंतिम कील ठांकने का कार्य होगा। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया कायराना हमला भारत की आत्मा पर हमला है, जिसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत हमले के विरोध में एक साथ खड़ा है।
मशाल जुलूस में प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मशाल जुलूस में शामिल हुए।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
